Fruit prices surge as the wedding season begins

मंझनपुर चौराहे पर सहालग के चलते फलों से सजी दुकान। संवाद

देवउठनी एकादशी के बाद सहालग शुरू होते ही बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। इसका असर कीमतों पर भी दिखने लगा है। पिछले महीने 80 से 120 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 140 से 160 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, अनार के दाम भी बढ़कर 160 से 200 रुपये किलो हो गए हैं। इसके साथ ही अन्य फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।


मंझनपुर के फल विक्रेता अकरम रजा ने बताया कि सहालग के चलते शादी-विवाह में फलों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा सेब की आवक अब कोल्ड स्टोर से शुरू हो गई है। केला महाराष्ट्र से आ रहा है। एक साथ मांग बढ़ने और आवक की स्थिति के चलते कीमतों में उछाल आया है। कीवी, अंगूर और स्ट्रॉबेरी के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।

फलों के पुराने और नए दाम (रुपये में)

फल पहले के दाम अब के दाम

सेब (प्रति किलो) 80-120 140-160

अनार (प्रति किलो) 120-150 160-200

पपीता (प्रति किलो) 50 60

अंगूर (प्रति किलो) 230 240

काला अंगूर (प्रति किलो) 380 400

केला (प्रति दर्जन) 30-40 50-60

स्ट्रॉबेरी (250 ग्राम) 100 120

कीवी 100 में चार 100 में तीन पीस



Source link