Ketaki was murdered and her body was thrown into the well, fathers statement brought a new twist in the case

fatehpur murder case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव स्थित कुएं में सात फरवरी को हत्या कर फेंके युवती के शव की शनिवार को पहचान हुई है। युवती की पहचान केतकी देवी के रूप में पिता भज्जी पासवान ने की है। पुलिस की जांच परिजनों के इर्दगिर्द घूमने लगी है।

मृतका हसनपुर कसार गांव के कल्लू बाबा का पुरवा की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक एक माह पहले वह बड़ी बहन के घर गई थी। इसके बाद से लापता हो गई। शव की हालत खराब होने की वजह से पहचान नहीं की। पुलिस को कुएं से ईंट भरी बोरी मिली थी।

बोरी में कुएं के पास बने पुराने टैंक की ईंट मिली थी। बोरी पुष्टाहार की थी। पुलिस को शव स्थानीय होने का शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने हर गांव में अपने तंत्र सक्रिय किया। केतकी की गांव में एक सहेली है। शव मिलने के बाद उसने अपने घर में केतकी के कई दिनों से न दिखने की चर्चा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *