कटरा (श्रावस्ती)। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद की ओर से डायट इकौना में आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शनिवार समापन हुआ। मेले में शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न माॅडल भी प्रस्तुत किया।
डायट में आयोजित नवाचार मेले में माध्यमिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व डायट के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक वर्ग में खुशनुमा सिद्दीकी प्रथम, अफशान फातिमा द्वितीय व अंशुका खोसला को तृतीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक वर्ग में दीपक केसरवानी प्रथम, विवेक पटेल द्वितीय व प्रवीण कुमार तथा शगुफ्ता सेहवाज संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
माध्यमिक व राजकीय विद्यालय वर्ग में रविशंकर नागर को प्रथम, सुधीर कुमार पांडेय को द्वितीय, संजीव कुमार को तृतीय स्थान मिला। डाइट शिक्षक समूह में शिवानी पांडेय प्रथम, रविंद्र चौधरी द्वितीय व आस्था सिंह को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर बीके वाजपेई, डाॅ.आशुतोष मिश्र, शैलेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, दिव्य प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।