{“_id”:”67b560c9b1a03e96bb0126d4″,”slug”:”know-these-things-about-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में जान लें ये बातें, समाधान पर रखते हैं फोकस; सादगी के सभी मुरीद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की विजय नगर कॉलोनी निवासी ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने से लोगों में हर्ष की लहर है। मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े लोगों ने कहा कि वह कई बड़े ओहदों पर रहे हैं, लेकिन व्यवहार में सादगी बनी हुई है, जो मन को छू जाती है।
Trending Videos
श्रीराम सेंटेनियल स्कूल से जुड़ी रहीं दयालबाग निवासी शिक्षिका श्रुति दास का कहना है कि उनका समस्या समाधान के प्रति दृष्टिकोण ताजगी से भरा है। वह समस्या पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय समाधान प्रदान करते हैं। उनका मंत्र है कि समस्या के साथ मुझे नहीं आना, बल्कि समाधान के साथ आने की कोशिश करो और मैं तुम्हें दिखाऊंगा कि इसे कैसे साकार करना है। वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे मगर उनका व्यवहार हमेशा सादगीपूर्ण रहा।
दिनेशचंद गुप्ता बोले कि ज्ञानेश कुमार का मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जाना आगरा के लिए गौरव की बात है। उनके परिवार के सदस्यों का सामाजिक कार्यक्रमों में आना-जाना लगा रहता है। इससे समाज में हर्ष व्याप्त है। नीरा गुप्ता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त के रूप में अपने कार्यों से लकीर खींची। यही कारण रहा कि उन्हें अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। उन जैसे धीर गंभीर अधिकारी ही इसे संभाल सकते हैं।
अभिषेक गुप्ता ने कहा कि यह समाज के लिए बड़े गौरव का विषय है। विजय नगर कॉलोनी के लोगों को भी यह जानकारी हुई तो हर्ष व्याप्त हो गया। उनकी माताजी के पास आना-जाना रहता है।
वहीं अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने समाज के ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने पर हर्ष जताया है। अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनीशकांत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अचल गुप्ता, विनोद सराफ, आरएन गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि ने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया है।