लक्ष्मीपुर। थाना क्षेत्र के पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर शनिवार सुबह करमा बाबा स्थान के पास बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो चालक घायल हो गए जबकि वाहन में सवार अन्य लोग सुरक्षित बच गए। घायल चालक को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भिजवाया।


जानकारी के अनुसार, छितौनी नगर पंचायत के बलुआ टोला निवासी शक्ति सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे बोलेरो से बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान जटहांबाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा निवासी आनंद यादव खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पडरौना की तरफ से कुबेरस्थान जा रहे थे। करमा बाबा स्थान के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो चालक शक्ति सिंह के कमर में चोट आई।



Source link