कसया। तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भ्रमण किया। इस दौरान सदस्यों ने कुशीनगर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी ली।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन डॉ. बलराम पानी ने कहा कि कुशीनगर विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहीं तथागत बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। यही वजह है कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और बौद्ध अनुयायी यहां पहुंचते हैं।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि कुशीनगर शांति, करुणा और मानवता का प्रतीक है। तथागत बुद्ध के विचार आज भी पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव, सहिष्णुता और मानव कल्याण का संदेश देते हैं। ऐसे भ्रमण से लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलता है।

इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, डॉ. राजेंद्र पांडेय, सुबोध, अमित वर्मा, महेश कर्णधार, राकेश मणि त्रिपाठी, अमिताभ त्रिपाठी, शैलेष कुमार, अनिरुद्ध त्रिपाठी, तारकेश्वर मिश्र, हिमांशु सिंह और अनिल तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें