आटा। घर के मुख्य लोहे के दरवाजे में बिजली का करंट उतर आने से मजदूर उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी कला निवासी राजेश (32) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी प्रभा, पुत्र रोशन व प्रेम तथा पुत्रियां शशि और पूनम हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। इसी दौरान राजेश किसी काम से घर के बाहर निकला और जैसे ही उसने लोहे का दरवाजा खोला, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके से वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा।

कुछ देर बाद पुत्र रोशन वहां पहुंचा तो उसने पिता को दरवाजे के पास पड़ा देखा। जांच करने पर पता चला कि बिजली मीटर से जुड़ी केबल गेट से सट रही थी और उसमें कट लगा हुआ था, जिससे करंट लोहे के दरवाजे में उतर रहा था। रोशन ने तत्काल केबल को हटाया और आसपास के लोगों की मदद से पिता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि करंट से युवक की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें