Laborer's body found hanging from a noose



जसवंतनगर। ग्राम नगला हुलासी में सोमवार रात घर में अकेले मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। ग्राम नगला हुलासी निवासी दिलीप ने बताया कि उनके मजदूर पुत्र राम बहादुर शाक्य (34) का शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। परिजनों के अनुसार राम बहादुर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इससे वह तनाव में रहता था। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। इसमें पति-पत्नी में विवाद की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *