न प्रस्तावना का वाचन हुआ, न प्रतियोगिताएं कराई गईं, जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। संविधान दिवस पर नगर और क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि विद्यालय में संविधान दिवस के नाम पर महज रस्म अदायगी की गई। इससे कुछ अभिभावकों में रोष है।
शासन के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालय में सुबह प्रभात फेरी निकालने, क्विज, वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराने, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करने और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेताओं को पुरस्कृत करने के निर्देश थे। अभिभावकों का आरोप है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में न तो कार्यक्रम से संबंधित बैनर लगाया गया और न ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना आनंद का कहना है कि कॉलेज में संविधान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
————————–
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर समय से कार्यक्रम न होने के संबंध में जानकारी मिली है। इस बारे में प्रधानाचार्या से जानकारी करूंगा।
— ओम प्रकाश वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, ललितपुर
———————————–
तेरई फाटक के राजकीय हाईस्कूल में प्रतियोगिताएं हुईं, विजेता सम्मानित
फोटो – 21, 22 या 24
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। राजकीय हाईस्कूल तेरई फाटक में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। प्रधानाचार्या अंजना वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। इसके बाद विद्यालय में मां सरस्वती और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर प्रधानाचार्या एवं स्टाफ ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कृष्णा कुशवाहा, ज्योति साहू, रतिराम, मुलायम, अनिल और मदन सहित अन्य मौजूद रहे।
