Pay special attention to children's diet and medical care ADM

राजकीय संप्रेक्षण गृह में खाना चेक करते अधिकारी। स्त्रोत-सूचना विभाग

ललितपुर। जिला निरीक्षण समिति एवं विशेष समिति ने शनिवार को राजकीय बाल गृह और राजकीय संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। समिति ने संस्थाओं में बच्चों के रहने, खाने और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की। एडीएम दिनेश कुमार ने बच्चों के खान-पान और चिकित्सा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


राजकीय बाल गृह दैलवारा में समिति को 17 बच्चे निवासरत मिले। चार बालक तरंग फेस्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेने लखनऊ गए हैं। बच्चों से उनके स्वास्थ्य और शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में पूछा गया। बच्चों ने सभी व्यवस्थाएं ठीक बताईं। समिति ने मनोरंजन कक्ष, शिक्षण कक्ष, शौचालयों और रसोई का जायजा लिया। बच्चों के पीने के लिए पानी का फिल्टर और वाटर कूलर लगा मिला। निरीक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी शिव प्रकाश,मनोचिकित्सक ऋषभ प्रताप,अजय बरया,सुधीर कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

राजकीय संप्रेक्षण गृह में 46 किशोर निरुद्ध

समिति ने किशोरों के शयन कक्षों और शौचालयों की जांच की। किशोरों से संस्था की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। सभी किशोरों ने व्यवस्थाओं को ठीक बताया। एडीएम ने बच्चों के कौशल विकास और शिक्षण के लिए आवश्यक इंतजाम करने और संस्थाओं में साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।



Source link