The illegal taxi stand near the Jain temple was removed.

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

फिरोजाबाद। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जैन मंदिर के पास संचालित हो रहे अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एआरटीओ गौरी शंकर ठाकुर ने स्टैंड को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।


अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने और सड़क पर बेतरतीब तरीके से गाड़ियां खड़ी करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। एआरटीओ गौरी शंकर ठाकुर ने चालकों व लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। जैन मंदिर के पास अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित होने से आए दिन जाम और आवागमन में परेशानी की स्थिति बनती थी।



Source link