लखीमपुर खीरी के धूसाखुर्द गांव में इन दिनों तेंदुए का खौफ है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया, जिसमें बकरी बांधी थी। तेंदुआ पिंजरे तक आया जरूर, लेकिन बकरी को मारकर चला गया।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66e523742c11652f4f01159e”,”slug”:”leopard-hunted-the-caged-goat-and-went-away-in-lakhimpur-kheri-2024-09-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चालक तेंदुआ: वन विभाग के लगाए पिंजरे में बंधी बकरी का किया शिकार, सुबह दृश्य देख ग्रामीण रह गए हैरान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पिंजरे में मृत मिली बकरी
– फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के धूसाखुर्द घोसियाना में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। जिसमें बकरी बांधी गई थी। शुक्रवार रात पिंजरे में बंधी बकरी को तेंदुए ने निवाला बना लिया। शिकार करने के बाद तेंदुआ खेतों में चला गया। शनिवार सुबह पिंजरे में बकरी मरी मिली, जिस देखकर ग्रामीण हैरान रह गए।
धौरहरा वन रेंज के धूसाखुर्द गांव में बीते एक माह से तेंदुआ आए दिन पशुओं पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने अब तक कई कुत्तों और गोवंशीय पशुओं का शिकार किया है। दो दिन पूर्व तेंदुआ गांव के रामकुमार के घर में घुस गया था। शोर मचाने और मशाल जलाने से वह खेतों में भाग गया था। गनीमत रही कि वह किसी पर हमला नहीं कर सका।