एटीएस गुजरात व आईबी की टीम रविवार और सोमवार को कई घंटे तक आतंकी से पूछताछ कर चुकी है। जिसमें आतंकी ने खुलासा किया कि वो लगभग 1 साल से आतंकियों के संपर्क में था।

आतंकी अब्दुल रहमान
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”67c6fe99af930c1cdc02ceac”,”slug”:”links-of-entire-module-will-be-revealed-from-the-two-mobile-phones-of-terrorist-abdul-2025-03-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”राम मंदिर हमले की साजिश: आतंकी अब्दुल के दो मोबाइल से खुलेगी पूरे मॉड्यूल की कड़ियां… उनमें मिले ऐसे वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आतंकी अब्दुल रहमान
– फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद के बास रोड पाली से गिरफ्तार किए गए आतंकी अब्दुल रहमान (19) के दो मोबाइल से पूरे आतंकी मॉड्यूल की कड़ियां खुलेंगी। जांच में जुटी एटीएस गुजरात और एसटीएफ पलवल की टीम ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से रियलमी और वनप्लस कंपनी के ये दो मोबाइल बरामद किए हैं। जांच टीम अब इन मोबाइल की कॉल डिटेल व सीडीआर चेक कर रही है। इसके साथ ही इन दोनों ही मोबाइल में जांच एजेंसी को कई संदिग्ध वीडियो भी मिले हैं। जो धर्म विशेष को टारगेट करते हुए भावनाएं भड़काने वाले वीडियो बताए जा रहे हैं।