लखनऊ शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों टीमें 15 जून को चार्टर्ड फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेंगी और 16 जून को अभ्यास करेंगी।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने मुकाबले को लेकर तैयारियों की जानकारी दी। एसोसिएशन की ओर से गर्मी के मौसम को देखते हुए स्टेडियम में पेयजल की निशुल्क व्यवस्था की गई है। एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के अनुसार दर्शकों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एसोसिएशन ने पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।

ये भी पढ़ें – यूपी: विक्षोभ के चलते पूरे प्रदेश में आज मौसम बदलने की संभावना, इन जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान



ये भी पढ़ें – पंचायत चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ओबीसी आरक्षण में दिखनी चाहिए थी तेजी; मांगी रिपोर्ट

प्रति दर्शक औसतन 15 गिलास ठंडा पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकटों की कीमतें काफी किफायती रखी गई हैं। टिकटों की शुरुआत मात्र 599 रुपये से हो रही है। आम दर्शकों की जेब के अनुकूल विभिन्न स्टैंडों के लिए 699 रुपये, 799 रुपये और 1000 रुपये की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी दर सम्मिलित होगी।

इसके अलावा, जो दर्शक प्रीमियम और वीआईपी स्टैंड्स से मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, उनके लिए टिकट 5000 रुपये से लेकर अधिकतम 25,000 रुपये तक उपलब्ध रहेंगे। यूपीसीए के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इकाना स्टेडियम में होने वाले इस वनडे मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस रोमांचक पल का साक्षी बनेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *