कैसरबाग से रहीमाबाद जा रहे यात्री को गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पहले बस से उतारने और दुर्व्यवहार के मामले में परिवहन निगम ने चालक अनिल कुमार और परिचालक अनुपमा चौधरी को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।


रहीमाबाद निवासी हसीब ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे कैसरबाग से रहीमाबाद का टिकट लेकर बस में सवार हुए थे। आरोप है कि चालक ने रहीमाबाद से करीब एक किलोमीटर पहले फ्लाईओवर पर बस रोक दी। नीचे उतरने की बात कहने पर चालक और परिचालक ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें बस से उतारकर चले गए। इससे उन्हें करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। यात्री ने घटना का वीडियो भी होने की बात कही है।

परिवहन निगम ने चालक और परिचालक को अग्रिम आदेश तक कार्य से रोक दिया है। अधिकारियों के मुताबिक रहीमाबाद पुल के नीचे निर्धारित बस स्टॉप से ही बस संचालन के निर्देश हैं। फ्लाईओवर से बस चलाने पर रोक है। साथ ही यात्रियों से शालीन व्यवहार करने के आदेश हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें