एनसीएलटी में अंसल मामले की सुनवाई आज , एलडीए टाउनशिप टेकओवर करने का दावा करेगा पेश

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ । अंसल एपीआई कंपनी की शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप मामले की बुधवार को एनसीएलटी में सुनवाई होगी । यह सुनवाई इसलिए खास है क्योंकि टाउनशिप टेकओवर करने के लिए एलडीए की ओर से यहां पर दवा भी किया जाएगा। दावा मंजूर होने के बाद एलडीए टाउनशिप को टेकओवर कर सकेगा इससे करीब 5000 आवंटियों को राहत मिलेगी ।

करीब डेढ़ साल पहले एनसीएलटी ने अंसल एपीआई कंपनी को दिवालिया घोषित करने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी को अपनी कब्जे में ले लिया है। इसके बाद से यहां के करीब 5000 आवंटियों का भविष्य खतरे में है। यह वह आवंटी हैं जिन्होंने पैसा जमा कर दिया लेकिन उनको मकान प्लाट या फ्लैट नहीं मिला। बीती 15 सितंबर को प्रदेश सरकार की कैबिनेट में यह प्रस्ताव पास किया गया कि एलडीए टाउनशिप को टेकओवर करने का प्रस्ताव एनसीएलटी में पेश करें ताकि घर खरीदारों के हितों की रक्षा की जा सके। शासन ने वादा भी एलडीए से किया गया है कि वह टाउनशिप को चलाने के लिए जो जरूरी बजट है वह एलडीए को उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि एलडीए योजना के अधूरे विकास कार्य पूरे कर सके। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब एनसीईएलटी में बुधवार में पहली सुनवाई है, जिसमें एलडीए की ओर से टाउनशिप को टेकओवर करने का दावा पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *