Olive Warriors defeated Lucknow Warriors

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

लखनऊ। 12वीं ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में शुक्रवार को ऑलिव वॉरियर्स एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ वॉरियर्स एफसी को 2-1 से शिकस्त दी। मुकाबले में विजेता टीम की ओर से मो. सोहेल और मो. जिशान ने एक-एक गोल किया। लखनऊ वॉरियर्स के लिए रॉबिन ने गोल दागा। बेकर्स ग्राउंड पर मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। ऑलिव वॉरियर्स एफसी ने 19वें मिनट में मो. सोहेल के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बनाई। शुरुआती बढ़त मिलने के बाद टीम ने अपने आक्रमण जारी रखे। इसके बाद लखनऊ वॉरियर्स एफसी ने 37वें मिनट में गोल दाग स्कोर बराबर कर दिया। मैच के 59वें मिनट में ऑलिव टीम के मो. जिशान ने एक गोल कर ऑलिव वॉरियर्स को 2-1 से आगे कर दिया। मुकाबले के अंत तक यही स्कोर बरकरार रहा।


मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *