संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 10 Sep 2026 02:43 AM IST


Waste-to-electricity and sensor-based security models became the center of attraction

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखते डीआईओएस देवेंद्र पांडेय और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. द



लखनऊ। हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा छह से 10 तक की 65 छात्राओं ने 40 वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। डीआईओएस देवेंद्र पांडेय और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने माॅडलों का अवलोकन किया।


प्रदर्शनी में कचरे से बिजली बनाने का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें अपशिष्ट पदार्थों से विद्युत ऊर्जा पैदा करने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई। छात्राओं ने बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए स्मार्ट एयर फिल्टर और सेंसर प्रणाली भी विकसित की। इसके जरिये प्रदूषित हवा को फिल्टर कर शुद्ध करने की तकनीक दिखाई गई। सेंसर आधारित सुरक्षा प्रणाली के मॉडल में पंखे के लिए सुरक्षा चक्र तैयार किया गया। इससे संभावित दुर्घटनाओं को रोकने की कार्यप्रणाली प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान शिक्षिकाओं नीतू राय और शम्मी नाग के मार्गदर्शन में हुआ।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखते डीआईओएस देवेंद्र पांडेय और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. द

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखते डीआईओएस देवेंद्र पांडेय और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. द



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें