सर्वे पूरा, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ से नैमिषारण्य के लिए चंद्रिकादेवी के रास्ते रोडवेज प्रशासन की ओर से बस संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। इस रूट पर मिनी बसों का संचालन किया जाएगा। दूसरे चरण का सर्वे पूरा कर लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पंद्रह दिन के अंदर रूट पर बस उतार दी जाएंगी।

रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कैसरबाग से नैमिषारण्य के लिए करीब बीस साल पहले चंद्रिका देवी के रास्ते मिनी बस चलाई जाती थी। चूंकि उस वक्त सड़कें चाैड़ी नहीं थी, इसलिए बस सेवाएं भी सीमित ही थीं। लेकिन समय के साथ यह सेवाएं बंद हो गईं। इसके बाद हाल ही में लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कैसरबाग से नैमिषारण्य के लिए नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। इसके लिए रूट का सर्वे कराया गया। फिजिबिलिटी जांची गई। लेकिन पहले सर्वे में कुछ कमियां रह गई थीं, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। दूसरा सर्वे भी हो गया है। अब रूट पर मिनी बसों को चलाया जाएगा। अभी लखनऊ से हरदोई व लखनऊ से सिधाैली के रास्ते नैमिषारण्य तक बसों का संचालन होता है। नए रूट के खुल जाने से यात्रियों व रोडवेज, दोनों को फायदा होगा। चंद्रिका देवी के रास्ते नैमिषारण्य के लिए बस मड़ियांव, बीकेटी, चंद्रिकादेवी, सैदापुर होते हुए माल, नेवादा, गोंडवा, हत्याहरण, भैनगांव के रास्ते नैमिषारण्य पहुंचेगी। स्थानीय लोगों की इस रूट पर दो जोड़ी बसों को चलाने की मांग है। इन बसों को सुबह चलाया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि कैसरबाग से नैमिषारण्य वाया चंद्रिका देवी बस के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। जल्द ही मिनी बसों को रूट पर चलाया जाएगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें