लखनऊ। छठ पूजा से पहले शहर के घाटों को संवारने पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम और एलडीए मिलकर विकास कार्य कराएंगे। एलडीए 1.92 करोड़ और नगर निगम करीब दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। घाटों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य 10 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। घाटों के सुंदरीकरण और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है।



Source link