लखनऊ। प्राइवेट बसों की डग्गामारी अब भी जारी है। बसें लगातार तय क्षमता से अधिक यात्रियों को ढो रही हैं। ताजा मामला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का है। यहां बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने दिल्ली जा रहीं दो स्लीपर बसें पकड़ीं। 40 से 45 सीटों की क्षमता वाली इन बसों में 195 सवारियां थीं। एक बस में 100, दूसरी में 95।


आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि स्लीपर बस संख्या एचआर68 बी 5975 में 100 सवारियां बैठी थीं। इनमें से कई गलियारे में बैठे थे। बस की छत पर भारी सामान भी लदा था। वहीं, दूसरी बस बीआर50 पी 0086 में सीटों के सापेक्ष ढाई गुना से ज्यादा 95 यात्री थे। दोनों बसों को सीज कर दिया गया है। यात्रियों को रोडवेज बसों से रवाना किया गया।



Source link

अभी अभी की खबरें