राजधानी लखनऊ में जिस तरह आप ऑनलाइन सुविधा से घर बैठे ही गृहकर जमा कर देते हैं, उसी तरह आप एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का भी लाभ उठा सकेंगे। नगर निगम अपने गृहकर सॉफ्टवेयर में इसी तरह का मॉड्यूल बना रहा है। जिसमें आपका बिल बिना ब्याज वाला खुद ही आ जाएगा। इससे आपको किसी बाबू, इंस्पेक्टर या अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। योजना 15 अगस्त से शुरू होगी और 15 दिसंबर तक चलेगी।


जो भवनस्वामी ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं करते हैं वह नगर निगम के काउंटर पर जाकर ऑफलाइन भी ओटीएस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए सभी आठों जोन में नगर निगम के काउंटर रहेंगे। जहां पर जाकर भवनस्वामी सीधे ओटीएस योजना के तहत ब्याज की छूट का लाभ उठाते हुए अपना गृहकर जमा कर सकेंगे। इसको लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। 

योजना के अप्रैल 2026 तक का गृहकर पर लगा ब्याज पूरा माफ किया जाएगा। यह फायदा आवासीय और व्यावसायिक सभी तरह की संपत्तियों पर दिया मिलेगा। ओटीएस को जो मॉड्यूल बनना है उसको वह एनआईसी तैयार कर रहा है। ओटीएस का फायदा करीब ढ़ाई लाख भवनस्वामियों को मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *