लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एपीसेन सभागार में आयोजित युवा संसद के दौरान छात्राओं से अभद्रता और छेड़खानी के मामले में बृहस्पतिवार को निलंबित किए गए पांच छात्रों ने अपना पक्ष आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के समक्ष रखा। इसकी रिपोर्ट आईसीसी की चेयरपर्सन कुलपति को भेजेंगी और उसके बाद ही इन छात्रों के निलंबन के आदेश पर फैसला होगा।


पांच छात्रों को निलंबित किए जाने के बाद आक्रोशित साथी छात्रों ने बुधवार को विवि परिसर में जमकर बवाल किया था।इसके बाद कुलपति ने छात्रों की मांग को मानते हुए उन्हें उनका पक्ष रखने के लिए एक मौका दिया था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को 12:30 बजे सभी छात्रों ने आईसीसी के सामने पेश होकर अपनी बात भी रखी। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि आईसीसी ने अपनी रिपोर्ट अभी नहीं दी है, रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें