फोटो-35 करनपुर घाट में जाली पड़ी गन्ना की फसल। स्रोत: पाठकसंवाद न्यूज एजेंसी


अमृतपुर। थाना क्षेत्र के करनपुर घाट गांव में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे 100 बीघा से अधिक खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने अपने पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की एक गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने खेतों में सुलग रही आग को पानी डालकर पूरी तरह बुझाया। आग से बालिस्टर, रवींद्र पाठक, अपधेश, सुधा बाजपेई, छंगेलाल सहित 12 किसानों की फसल का नुकसान हुआ है। तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच करवाकर किसानों को सहायता दी जाएगी। (संवाद)



Source link