Goldsmith community officials met the Defense Minister and raised their problems.

फोटो :33: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को निमंत्रण पत्र सौंपते स्वर्ण समाज के पदाधिकारी। स्रोत : व्

छिबरामऊ। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ज्वैलर्स कारोबार से जुड़ी समस्याओं को उठाया। रविवार को एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामानंद वर्मा के नेतृत्व में यह मुलाकात हुई। पदाधिकारियों ने व्यापार को सुदृढ़ बनाने और स्वर्णकार समाज के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आभूषण कारोबारियों को आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही व्यापार को सुगम बनाने और समाज के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। रक्षामंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। संगठन ने राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।




Source link