गरौठा। सिमरधा ग्राम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश मिश्रा ने की और सुबराती खान अतिथि रहे। इस दौरान सपा नेता दीपांकर यादव ने कहा कि 2027 के चुनाव में युवाओं का साथ मिलने पर वे विधानसभा पहुंचे तो दस वर्षों से अधूरी एरच बहुउद्देशीय बांध परियोजना को पूरा कराया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा में शिक्षकों की कमी भी दूर की जाएगी। मर्ज किए गए विद्यालयों को बहाल किया जाएगा। नशे की लत से भटक रहे नौजवानों को रोजगार दिए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर बृजेंद्र शर्मा, संतोष तिवारी, मदन राजपूत, राघवेंद्र तिवारी, श्रीराम लोधी, महेंद्र लोधी, वहीद खान, कमलेश बापू, शाहरुख सिमरधा, प्रभुदयाल अहिरवार, राजेश अहिरवार, पुस्ते अहिरवार आदि मौजूद रहे। संचालन सूर्यप्रताप यादव ने किया।
