ललितपुर। बिहार के नालंदा निवासी आरपीएफ में तैनात सब इंसपेक्टर के शव का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने शहर के नईबस्ती क्षेत्र स्थित श्मशान घाट पर पुलिस और आरपीएफ थाना स्टाफ की मौजूदगी में किया गया।
खबर वहीं जो सत्य हो©
ललितपुर। बिहार के नालंदा निवासी आरपीएफ में तैनात सब इंसपेक्टर के शव का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने शहर के नईबस्ती क्षेत्र स्थित श्मशान घाट पर पुलिस और आरपीएफ थाना स्टाफ की मौजूदगी में किया गया।
आरपीएफ थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिन्हा (52) की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। बेटी शिखा ने मानसिक परेशान होने का आरोप लगाया था। चिकित्सकीय पैनल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें हार्ट अटैक से मौत होना पाया गया। बावजूद इसके बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद उसकी पुत्री शिखा सहित अन्य परिजन राकेश कुमार के शव को बिहार नही ले गए। शुक्रवार की रात को शहर के मोहल्ला नईबस्ती में चंडी मंदिर के पीछे स्थित श्मशान घाट पर उनके शव का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार से पूर्व आरपीएफ सब इंस्पेक्टर के शव को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान आरपीएफ स्टाफ और कोतवाली पुलिस मौजूद रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरपीएफ सब इंसपेक्टर के शव का अंतिम संस्कार उनके परिजनों के द्वारा शहर के नईबस्ती क्षेत्र स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया। पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले उनको गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।