संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 14 Nov 2026 12:41 AM IST


Survivors in Bolero and car collision



रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के मधवापुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे शुक्रवार को बोलेरो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे। इसी दौरान मुड़ते समय चालकों में असमंजस हो गया और कार बोलेरो के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने लोगों की मदद की। थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।




Source link