संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST

खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र में साढ़े चार माह पहले हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है।

क्षेत्र के मिश्र खेड़ा मजरे कालूपुर निवासी राजू पासी (24) गत एक अगस्त की शाम ट्रैक्टर से खेत की जोताई करके घर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते गांव के संजय सिंह, शिव मंगल सिंह व उन्नाव जिले के गोडरा निवासी शुभम सिंह ने नहर के पानी में डुबोकर राजू को मार डाला। राजू के भाई श्यामू का आरोप है कि घटना की तहरीर थाने में देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस पर श्यामू ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *