लखनऊ। राजधानी के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव नजर आने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और देर रात हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। शनिवार से सोमवार के बीच 48 घंटे के दाैरान रात के पारे में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

सोमवार को लखनऊ में दिन में धूप निकली लेकिन इसमें पहले जैसी गर्मी नहीं रही। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग स्थिर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री की गिरावट के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *