लखनऊ। लोकभवन में बृहस्पतिवार को वीआईपी कार्यक्रम के कारण सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा। आपातकालीन स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
– चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन), विधान भवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी। ये केकेसी, ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहे से हुसैनगंज चौराहे से बाएं कैसरबाग अशोक लाट होकर जा सकेंगी।
– कैसरबाग की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन), लोकभवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये हुसैनगंज चौराहे से दाहिने चारबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, केडी सिंह स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, गांधी सेतु होकर जा सकेंगी।
– हजरतगंज चौराहे की ओर से सामान्य यातायात विधानसभा मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह पार्क रोड, गोल्फ क्लब चौराहा होकर जा सकेगा।
– रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे से विधान भवन मार्ग, लोकभवन, हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह सिसेंडी तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा या बीएन रोड, लालबाग, कैसरबाग होकर जा सकेगा।
– कैपिटल तिराहे से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा या विधान भवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) की ओर नहीं जा सकेगा। यह लालबाग होकर जाएगा।
– लालबत्ती चौराहे से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब या एसएन ओवरब्रिज होकर जाएगा।
– हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे तक यातायात आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
