लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार सुबह वनरोज से बाइक टकराने से एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। यह हादसा रेल कोच कारखाने के निकट हुआ। मृतक की पहचान अमित श्रीवास्तव (38) के रूप में हुई।

लालगंज क्षेत्र के मौहारी का पुरवा गांव निवासी अमित जिला मुख्यालय स्थित एक निजी बैंक में कर्मचारी था। वह शहर के ओमनगर में परिवार सहित रहता था। सुबह वह बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में रेल कोच कारखाने के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने एक वनरोज आ गया।

उससे बाइक टकराने से अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित हेलमेट लगाए था। उसकी पत्नी अमिता ने दो हफ्ते पहले बेटे को जन्म दिया था। उसके बाद से घर में खुशी का माहौल था। अमित की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि वनरोज से बाइक टकराने से हादसा हुआ है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

डलमऊ (रायबरेली)। क्षेत्र में शनिवार को मुराईबाग रेलवे क्राॅसिंग के पास मौरंग लदे ट्रक ने बाइक सवार तेरुखा निवासी कमलेश द्विवेदी और उनकी पत्नी टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से कमलेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कमलेश हेलमेट लगाए था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें