Lucknow News:वेयरहाउस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, एक का सिर फटा – Intruders Entered A Warehouse And Assaulted The Staff; One Person Sustained A Head Injury

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के गंगोत्री विहार फेज-2 स्थित वेयरहाउस में घुसकर कुछ लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट की। मारपीट में कर्मचारी संतोष का सिर फट गया। वेयरहाउस संचालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है। वेयरहाउस संचालक अमित कुमार का आरोप है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे इलाके के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके कार्यालय में घुस आए और हंगामा करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की। आरोपियों ने दोबारा आकर मारपीट करने की धमकी दी और वहां से भाग गए। घायल संतोष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। Source link




Source