Sharda Canal water has arrived; Kathauta Lake will begin filling from today.

कठौता झील।

लखनऊ। शारदा नहर का पानी तीसरे जलकल तक पहुंचने के बाद इंदिरानगर और गोमतीनगर में जलापूर्ति सामान्य हो गई है। पानी की कमी के चलते इन इलाकों में की जा रही चार घंटे की कटौती बंद कर दी गई है। अब सोमवार से जलकल विभाग कठौता झील को भरने का काम शुरू करेगा।


जलकल विभाग जोन चार के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को नहर का पानी गोमतीनगर स्थित तीसरे जलकल तक पहुंच गया। इसके बाद नहर के पानी को सीधे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाकर आपूर्ति शुरू कर दी गई। शुरुआती दौर में उन टंकियों और भूमिगत जलाशयों को भरा गया, जिनमें पानी का स्तर काफी कम हो गया था। अब इनके भर जाने के बाद सोमवार से आपूर्ति के साथ कठौता झील में भी पानी भरने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कठौता झील करीब 17 फीट गहरी है। इसे पूरी तरह भरने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। एक महीने तक शारदा नहर बंद रहने के कारण झील पूरी तरह खाली हो गई थी।

कठौता झील।

कठौता झील।



Source link

अभी अभी की खबरें