लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित मंगलम पैलेस के पास स्कूटी सवार दो सहेलियों को टक्कर मारकर मोबाइल लूटने के दो अरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित मंगलम पैलेस के पास स्कूटी सवार दो सहेलियों को टक्कर मारकर मोबाइल लूटने के दो अरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।
पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने बादलखेड़ा रोड से आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान सलेमपुर पतौरा निवासी हिमांशु यादव और लकी कुमार के रूप में हुई है। बादशाहखेड़ा, आलमनगर निवासी शिवा राजपूत की 16 वर्षीय बहन सोनम बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपनी सहेली कोमल गुप्ता के साथ फतेहगंज से दवा लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। मंगलम पैलेस के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों के गिरते ही बदमाश डिकी में रखा मोबाइल लूटकर भाग निकले। शिवा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।