Lucknow News: Girl student teased at fresher's party in university

लखनऊ विश्वविद्यालय
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई। अभद्र गालियों के साथ पुकारा गया। पहनावा पर अभद्र टिप्पणी की गई। पीड़ित छात्राओं के शिकायत का विवि कुलपति ने संज्ञान लिया। मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।

विवि के बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। सब कुछ सही चल रहा था। धीरे-धीरे सीनियर्स छात्रों का पहुंचना शुरू हुआ। पहले तो छात्राओं के शरीर का मजाक उड़ाया गया। विरोध करने पर अभद्र गालियों का प्रयोग करते हुए प्राइवेट पार्ट की आलोचना की गई ।

पीड़ित छात्राओं की शिकायत के अनुसार छात्रों ने स्लट शेमिंग ,बॉडी शेमिंग, होमोफोबिया, महिलाओं की क्षमता पर सवाल और टिप्पणियां , बलात्कार के चुटकुले और अश्लील बात बोली गई। विवि में पहले भी तथाकथित छात्रों की ओर से टिप्पणी की गई। लेकिन जांच के नाम पर मामले को खत्म कर दिया गया। परिसर में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी तो महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी। छात्राओं ने शासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

विवि कुलपति प्रो संजय सिंह के मुताबिक छात्राओं के साथ अभद्रता की शिकायत मिली है। मामले की जांच प्रॉक्टोरियल बोर्ड कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link