मथुरा की रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक की शर्मनाक करतूत का खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि नहाते समय आरोपी ने उसका गंदा वीडियो बना लिया। फिर उसके साथ संबंध बनाना शुरू कर दिए। इस बात की खबर पति को भी न लग सकी।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में नहाते हुए महिला का वीडियो युवक द्वारा बनाया गया। इस वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने पड़ोसी महिला को जाल में उलझा लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाने लगा। महिला के पति को इसकी भनक न लगे, इसलिए आरोपी उसकी अनुपस्थिती का इंतजार करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos
