अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार

Updated Fri, 16 Aug 2024 11:40 AM IST

लखीमपुर खीरी के मजरा मदारीपुरवा में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। इस गांव में आठ दिन में 12 ग्रामीणों की मौत हो गई। कई लोग बीमार हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की जांच की और दवाई वितरित की। 


12 people died of fever within eight days in a village of Lakhimpur Kheri

ग्रामीणों से जानकारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


लखीमपुर खीरी जिले की ग्राम पंचायत भिरावाग्रंट के मजरा मदारीपुरवा में आठ दिन में 12 ग्रामीणों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। एसडीएम से शिकायत के बाद स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों की जांच की और इलाज किया। तीन माह के अंदर गांव के 16 लोगों की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। ग्रामीण बुखार व अन्य बीमारियों से मौत होने की बात कह रहे हैं।

Trending Videos

मितौली ब्लॉक के गांव मदारीपुरवा के ग्रामीणों ने गोविंद प्रसाद की अगुवाई में बुधवार को मितौली एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि गांव में तीन माह में 14 और आठ दिन में 10 लोगों की मौत हो जाने की बात कही। बाद में ग्रामीणों ने दो अन्य लोगों की मौत हो जाने की बात भी कही। एक महिला की मौत बुधवार को ही हुई है।

सभी के नाम भी बताए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इन मौतों का कारण बुखार है, जिसके लक्षण मलेरिया जैसे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी मौतों के बाद भी गांव में न तो फागिंग कराई गई और न ही साफ-सफाई। पंचायत के मजरा चूरईपुरवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी गांव में कैंप तक नहीं लगाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *