श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत बिलरही स्थित गोशाला के पीछे मृत गोवंश और उनके अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने विहिप पदाधिकारी की तहरीर पर दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पदाधिकारी ने गोशाला कर्मियों समेत अन्य लोगों पर गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

कस्बा श्रीनगर के भैरोगंज निवासी विहिप के प्रखंड मंत्री लवलेश तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह बिलरही गोशाला में मृत गोवंशों की सूचना पर वहां मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। तभी शीतल कुशवाहा ने दो साथियों के साथ मारपीट की। इस दौरान तीन-चार अन्य लोगों को भी बुला लिया। आरोपियों ने लवलेश व बजरंग दल कार्यकर्ता सौरभ को पीटा। आरोपियों ने पत्थर भी चलाए व लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया।

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों के पदाधिकारी घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए थे। सीओ रविकांत गोंड, एसडीएम शिवध्यान पांडेय के समझाने के बाद भी वह प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग पर अड़े थे। देर रात रिपोर्ट दर्ज होने पर धरना समाप्त हुआ है। उधर, थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर में ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि भैयालाल विश्वकर्मा, शीतल कुशवाहा और चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें