महोबा। रबी सीजन के दौरान सिंचाई की सुविधा के लिए यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध से धसान मुख्य नहर में 350 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे पनवाड़ी व जनपद हमीरपुर के राठ क्षेत्र के किसानों को खेतों की सिंचाई आसानी से हो सकेगी।

जनपद झांसी में स्थित पहाड़ी बांध का एक फाटक आठ सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। पहाड़ी बांध का 529 क्यूसेक पानी नहर से यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा डैम पहुंच रहा है।

रबी सीजन की फसल सिंचाई के लिए लहचूरा बांध से भी एक फाटक को ढाई फीट ऊंचाई से खोलकर धसान मुख्य नहर में 350 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। धसान मुख्य नहर से पनवाड़ी और राठ क्षेत्र के किसानों को कृषि भूमि की सिंचाई लिए पानी मुहैया कराया जा रहा है। उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि लहचूरा बांध के फाटक खोलकर नहर से कृषि भूमि की सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है।



Source link

अभी अभी की खबरें