महोबा। वीबी जीरामजी में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन विसंगति, लंबित मानव संसाधन नीति और कार्य के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में आंदोलन तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम प्रभास कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।


वीबी जीरामजी कर्मचारी महासंघ शाखा महोबा के अजय कुमार, विनोद, प्रमोद आदि ने बताया कि महासंघ और उसके घटक संगठन लंबे समय से कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण और महंगाई दर के अनुरूप वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि गोंडा में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को मनमाने तरीके से मुख्यालय से संबद्ध कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। विभागीय उदासीनता से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने मानव संसाधन नीति लागू करने, असमान वेतन निर्धारण की विसंगतियां दूर करने, सामाजिक सुरक्षा नीति बनाने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।



Source link