मैनपुरी की करहल विधानसभा पर उपचुनाव के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज अखिलेश यादव के गढ़ में रणनीति तैयार करने पहुंच चुके हैं। यहां जीत के लिए सीएम योगी ने डिप्टी सीएम को जिम्मेदारी सौंपी है। 

 


Mainpuri Assembly by-election 2024: Deputy CM Brajesh Pathak reached Akhilesh Yadav's stronghold

मैनपुरी पहुंचे पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


सपा का गढ़ मानी जाने वाली करहल विधानसभा सीट पर लंबे समय से भाजपा हारती चली आ रही है। इस बार उप चुनाव में भाजपा इस सीट को जीतकर सपा से लोकसभा चुनाव की करारी हार का बदला लेना चाहती है। यही कारण है कि इस सीट पर विशेष फोकस है। सीएम योगी ने खुद इस सीट की कमान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपी है। 

Trending Videos

2022 में यहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद विधायक बने थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हराया था। ऐसे में सपा भी यहां अपनी बादशाहत कायम रखना चाहती है।  आज रविवार को डिप्टी सीएम करहल पहुंचे हैं। वे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भाजपा की हार के कारणों को जानेंगे। वे कार्यकर्ताओं के मन में छिपे दर्द की टोह लेने की भी कोशिश करेंगे। इसके बाद ही करहल जीत की रणनीति भाजपा तय करेगी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें