{“_id”:”6b0c954347741d01070e9e48″,”slug”:”uttar-pradesh-defeated-gujarat-21-10-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-171977-2026-11-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 21-10 से हराया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो ऑफ द डेजीत का जोशमैनपुरी के जेएस मेमोरियल सीनियर सैकंडरी स्कूल में चल रही शूटिंग बॉल च
मैनपुरी। शूटिंग बॉल फेडरेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मैनपुरी शूटिंग बॉल एसोसिएशन की ओर से बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में अंडर-19 नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को कई रोचक मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 21-10 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
मैनपुरी शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव अमर यादव ने बताया कि दूसरे दिन बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 21-10 से, मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 21-8 से, हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को 21-5 से, दिल्ली ने विदर्भ को 21-10 से हराकर अगले दौर ने जगह बनाई है। इसके अलावा बालक वर्ग में तमिलनाडु ने गोवा को 21-14 से, मध्य प्रदेश ने कर्नाटक की 21-7 से, दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 21-8 से, जम्मू कश्मीर ने मध्य प्रदेश को 21-10 से और गुजरात ने पांडिचेरी को 21-12 के अंतर से हराया।
