{“_id”:”6b08a1502a1fe6688800e863″,”slug”:”demand-for-scrutiny-of-the-list-of-duplicate-voters-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-171784-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की जांच की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 35 जिलाधिकारी को ज्ञापन देते सपा के पदाधिकारी। संवाद
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य और किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज होने का मामला उठाते हुए ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि 16 नवंबर 2026 को प्रकाशित मतदाता सूचियों के प्रथम दृष्टया परीक्षण में मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर बड़ी संख्या में डुप्लीकेट प्रविष्टियां मिली हैं। आरोप लगाया कि कई स्थानों पर मतदाताओं के नाम के साथ मकान नंबर भी एक समान दर्ज हैं। इससे प्रतीत होता है कि एक बूथ की प्रविष्टियां दूसरे बूथ पर कॉपी-पेस्ट की गई हैं।सपा नेताओं ने संलग्न सूची के आधार पर डुप्लीकेट प्रविष्टियों की किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने और अशुद्धियों को ठीक कराने की मांग की। सपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर संविधान दिवस भी मनाया। यहां बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिला महासचिव रामनारायण बाथम, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, एड, देवेंद्र यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी, सुमन दिवाकर, खुमान सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
