{“_id”:”6b09ec513f793f8f080740b0″,”slug”:”villages-to-be-illuminated-via-the-parounkh-substation-new-substation-approved-for-the-city-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-171818-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: परौंख उपकेंद्र से रोशन होंगे गांव, शहर में नए उपकेंद्र को मंजूरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 20 गांव परौंख में विद्युत उपकेंद्र के लिए आवंटित भूमि। संवाद
मैनपुरी/ज्योंती।
बिजली के अधिक भार, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। विद्युत निगम ने बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो नए उपकेंद्रों के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है।
गांव परौंख में छह करोड़ रुपये की लागत से 10 एमवीए क्षमता का विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि का आवंटन भी हो चुका है। उपकेंद्र से 150 से अधिक गांवों को राहत मिलेगी। वहीं, शहर के क्रिश्चियन तिराहा पर भी 10 एमवीए क्षमता का नया उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में बिजली का लोड विभाजित किया जा सकेगा और ज्योंती रोड उपकेंद्र के ग्रामीण फीडरों पर निर्भरता कम होगी। मौजूदा उपकेंद्र से जुड़े गांवों का भार नए उपकेंद्र पर स्थानांतरित होने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। इससे बार-बार होने वाले फॉल्ट और ट्रिपिंग में कमी आने के साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज मिलने की उम्मीद है।
अधीक्षण अभियंता, मुकेश कुमार ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत परौंख में 10 एमवीए क्षमता के उपकेंद्र को मंजूरी दी गई है, भूमि आवंटित हो चुकी है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपकेंद्र से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। वहीं, क्रिश्चियन तिराहा पर भी सात करोड़ रुपये की लागत से 10 एमवीए क्षमता के उपकेंद्र को मंजूरी मिली है।
