{“_id”:”6b01dbc854a070bcd006c244″,”slug”:”banjara-community-raises-voice-demands-political-participation-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-171437-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: बंजारा समाज ने भरी हुंकार, मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 31 बंजारा शंखनाद रैली में हुंकार भरते डॉ. अरविंद राजभर व अन्य। संवाद
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज के शास्त्रीनगर गांव में शनिवार को बाबा लक्खी शाह बंजारा के नाम से बंजारा शंखनाद महारैली का आयोजन किया गया। इसमें सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर सिंह ने समाज के लोगों से एकजुट होकर राजनीतिक हिस्सेदारी मांगने का आह्वान किया।सोमनाथ आरसीसी बाउंड्रीवॉल परिसर में आयोजित रैली में आसपास के गांवों सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग पहुंचे। डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि जिस जाति की राजनीति मजबूत नहीं होती, उसका विकास भी नहीं हो पाता। बंजारा समाज का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विदेशी आक्राताओं से मुकाबले में समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन आज समाज अपना इतिहास भूलता जा रहा है। उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने और अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सुहेलदेव पार्टी गरीब बंजारा परिवारों का निशुल्क इलाज कराएगी। किसी को इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने छह दिसंबर को आजमगढ़ में प्रस्तावित महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
शास्त्रीनगर को एकजुट करने और गली बनवाने का दिया आश्वासन : डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि तीन पंचायतों में बंटे शास्त्रीनगर गांव को इस बार एकजुट किया जाएगा। गांव की एक गली की समस्या पर उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य अगले दिन से शुरू करा दिया जाएगा। एस्टीमेट की प्रक्रिया साथ-साथ चलती रहेगी। कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के प्रवक्ता संजय नायक के साथ अमित यादव, अतुल उपाध्याय, अजय यादव, सौरभ, शिशुपाल सिंह, राजू नायक, संजय बंजारा, विजेंद्र सिंह, बच्चन नायक, देवराज नायक आदि मौजूद रहे।

फोटो 31 बंजारा शंखनाद रैली में हुंकार भरते डॉ. अरविंद राजभर व अन्य। संवाद
