बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार रात अपनी ननिहाल में शादी में शामिल होने आई आठ साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया गया। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
Trending Videos

गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात बृहस्पतिवार रात फरीदपुर क्षेत्र के गांव से आई थी। बरात में शामिल होने के लिए दुल्हन की चचेरी बहन बदायूं जिले से अपनी आठ साल की बेटी के साथ आई थी। बरात गांव में सरकारी स्कूल के पंडाल में रुकी थी।
यह भी पढ़ें– UP: कहां है पाकिस्तानी शुमायला… तीन माह बाद भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस; फर्जी दस्तावेज से पाई थी नौकरी
खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
रात 12 बजे करीब दावत चल रही थी। इसी दौरान दावत में मौजूद बच्ची को कोई खाने पीने की चीज दिखाकर फुसलाकर ले गया। पड़ोसी गांव जाने वाली सड़क किनारे खेत में ले जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्ची रात में ही बदहवास हालत में पंडाल में पहुंची और परिजनों को घटना बताई।