मथुरा। शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। दो दिन में चांदी के दामों में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। अचानक आई तेजी से उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिन्हें आने वाले दिनों में शादी के लिए जेवरात खरीदने हैं। वहीं, जिन ग्राहकों ने पहले से जेवराें की बुकिंग करा दी है उन्हें फायदा मिला है।


सराफा कारोबारियों के अनुसार शादियों में सोने-चांदी के आभूषणों की मांग बनी हुई है। हाल में कीमतों में गिरावट आने पर कई लोगों ने शादी के लिए जेवरात पंसद कर बुक करा लिए थे। कीमतों में तेजी आने से ऐसे ग्राहकों को राहत मिली है। कारोबारियों का कहना है कि चांदी के भाव में तेजी का असर आगामी दिनों में खरीदारी पर पड़ सकता है। शादी में जरूरी पायल, बिछिया आदि चांदी के आभूषण खरीदने वाले ग्राहक अपने बजट का ध्यान रखेंगे। इससे बिक्री प्रभावित होगी।

—-

चांदी के भाव में अचानक तेजी आने से शादी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों पर असर पड़ा है। भाव कम होने के दौरान जिन लोगों ने जेवरात की बुकिंग करा ली थी, उन्हें पुराने रेट का फायदा मिला है। नए ग्राहक भाव में स्थिरता आने का इंतजार कर रहे हैं। – सौरभ अग्रवाल, सराफा कारोबारी



Source link