Last Updated:
Mathura News: मथुरा में नौकरीपेशा और परिवार से दूर रहने वाली एकल महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारत सरकार की मिशन शक्ति योजना के तहत अब वृंदावन में ‘सखी निवास’ (वर्किंग वूमेन हॉस्टल) की शुरुआत होने जा रही है. दिसंबर 2026 से शुरू होने वाले इस हॉस्टल में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी. जानिए क्या है सखी निवास योजना और इसके लिए आप कैसे आवेदन कर सकती हैं.
Mathura News: भारत सरकार की एक ऐसी योजना जो कामकाजी एवं अन्य एकल महिलाओं के लिए शुरू की गई है. इस योजना के अंतर्गत कामकाजी महिलाओं को सखी निवास के माध्यम से आवास उपलब्ध कराने की एक मुहिम सरकार के द्वारा छेड़ी गई है. इस योजना में महिलाओं को रहने के साथ-साथ सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराना और उन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. तो चलिए जानते हैं सखी निवास योजना क्या है और किस तरह से महिलाओं को लाभान्वित किया जाता है.
दिसंबर 2026 से वृंदावन में शुरू होगा ‘सखी निवास’
लोकल 18 से बातचीत के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित मिशन शक्ति की उपयोजना ‘सामर्थ्य’ के अंतर्गत जनपद मथुरा में कामकाजी एवं अन्य एकल महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सखी निवास (वर्किंग वूमेन हॉस्टल) का संचालन माह दिसंबर, 2026 से चैतन्य विहार, वृंदावन, जनपद मथुरा में प्रारंभ किया जा रहा है.
कामकाजी और एकल महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित वातावरण
सखी निवास में ऐसी एकल महिलाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य है, जिन्हें अपने कार्यस्थल अथवा अन्य व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत कारणों से सुरक्षित आवास की आवश्यकता है. इस सुविधा से कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में निवास की सुविधा प्राप्त हो सकेगी तथा वे आत्मनिर्भर होकर अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी.
आवेदन करने की प्रक्रिया और कार्यालय का पता
जनपद मथुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत इच्छुक एकल महिलाएं सखी निवास में आवासीय सुविधा प्राप्त करने हेतु अपना आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन कार्यालय, कमरा संख्या-43, कलेक्ट्रेट कंपाउंड, मथुरा में जमा करा सकती हैं. उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाएं जो कि महिला कल्याण के लिए संचालित हैं, उनके बारे में बताया. समय-समय पर महिलाओं के लिए राज्य और केंद्र सरकार योजनाएं धरातल पर लाती रहती हैं. विभाग का उद्देश्य उन योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना है और उन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, जो किसी भी तरह से परिवार से दूर हैं. इस योजना के तहत एक ही छत के नीचे सभी महिलाओं को जोड़कर रखना है.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
