Last Updated:

Mathura ki local news : मथुरा एक ऐसा तीर्थ स्थल है, जहां भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की बाल रूप में सेवा होती है. यहां इन दिनों लड्डू गोपाल और राधा रानी की एक प्रतिमा ट्रेंड में है. आप इन्हें एक बच्चे की तरह स्नान करा सकते हैं फिर टॉवल से साफ कर सकते हैं. आइये जानते हैं कि आखिर यह मूर्तियां मिल कहां रही हैं. लोकल 18 से शुभम शृंगार केंद्र के संचालक शुभम अग्रवाल बताते हैं कि बाजार में इन्हीं मूर्तियां का ट्रेंड चल रहा है. इन्हें देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु खरीद कर ले जा रहे हैं. शुभम अग्रवाल बताते हैं कि इन मूर्तियों की कीमत ज्यादा नहीं है. दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई कोई बच्चा बैठा हुआ है. लोग देखते ही खरीद ले रहे हैं.

मथुरा. कृष्ण नगरी मथुरा में दुनियाभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. यहां दर्शन के बाद वे अपने आराध्य के समक्ष बैठकर मनोकामना मांगते हैं. मथुरा एक ऐसा तीर्थ स्थल है, जहां भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की बाल रूप में सेवा होती है. यहां से लोग राधा रानी और लड्डू गोपाल की प्रतिमा खरीद कर जरूर ले जाते हैं. लड्डू गोपाल और राधा रानी की ऐसी ही एक प्रतिमा इस समय ट्रेंड में है. लड्डू गोपाल और राधा रानी की यह कोई आम मूर्ति नहीं है. आप इन्हें एक बच्चे की तरह स्नान भी करा सकते हैं. टॉवल से साफ कर सकते हैं. ये मूर्तियां लोगों को लुभा रही हैं. मूर्तियां दिखने में ऐसी लग रही हैं मानों कोई बच्चा बैठा हो. इन मूर्तियों में न पीतल का प्रयोग किया गया है, न ही किसी धातु का. ये मूर्तियां सिलिकॉन की बनी हुई हैं.

ये रहा दुकान का पता

बाजार में इन्हीं मूर्तियां का ट्रेंड चल रहा है. इन्हें देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु खरीद कर ले जा रहे हैं. अगर आपको इसी तरह की सिलिकॉन मूर्तियां खरीदनी हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइये जानते हैं कि आखिर यह मूर्तियां मिल कहां रही हैं. लोकल 18 से शुभम शृंगार केंद्र के संचालक शुभम अग्रवाल बताते हैं कि श्री कृष्ण जन्म स्थान के गेट नंबर 1 पर हमारी दुकान स्थित है. ये मूर्तियां खरीदरों की पहली पसंद बन चुकी हैं.

सेवा करना आसान

शुभम अग्रवाल बताते हैं कि इन मूर्तियों की कीमत ज्यादा नहीं है. कीमत 300 रुपये से शुरू होती है और 1300 से 5000 रुपये तक जाती है. लोकल 18 से शुभम कहते हैं कि इन मूर्तियों पर जिस तरह से नक्काशी की गई है, वह देखते ही बनती है. दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई कोई बच्चा बैठा हुआ है. लोग देखते ही खरीद ले रहे हैं. इन मूर्तियों की सेवा करना आसान है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link